प्रेरणादायक सुविचार (prernadayak suvichar)
ये सुविचार जीवन में सकारात्मकता, मेहनत, और हिम्मत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। इन्हें पढ़कर और अपनाकर किसी भी मुश्किल समय में मनोबल बना रहता है और लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
"शिक्षा सबसे अच्छी मित्र है.एक शिक्षित व्यक्ति हर जगह सम्मान पता है. शिक्षा सौंदर्य और यौवन को परास्त कर देती है।"
"सफलता की ख़ुशी मानना अच्छा है पर उससे ज़रूरी है अपनी असफलता से सीख लेना।"
"एक बात जरूर नोट कर लो, आज का दर्द ही कल की जीत है।"
"सिर्फ सोच का ही फर्क होता है, वरना समस्याएं आपको कमजोर नही बल्कि मजबूत बनाने आती है।"
"अगर आप अकेले हो तो अपने विचारों पर काबू रखो और यदि सबके साथ हो तो अपनी जुबान पर काबू रखो।"
"गुस्से के वक्त थोड़ा रुक जाने से और गलती के वक्त थोड़ा झुक जाने से जिंदगी आसान हो जाती है।"
"अपनी जिंदगी में हमेशा दूसरों को समझने की कोशिश कीजिए, परखने की नही।"
"यह जिंदगी हमेशा एक मौका जरूर देती है, सरल शब्दों में जिसे कल कहते है।"
"अगर आप अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहते है, तो लोगो के मन की नही अपने मन की सुनो।"
"दोस्तों हर दिन आपके जीवन में बदलाव लाने का बेहतरीन अवसर होता है।"
"अगर समय पर बुरी आदतें ना बदली जाए, तो बुरी आदतें आपका समय बदल देती है।"
"ईश्वर हमारी परीक्षा लेते है और वो ही हमें उसमे सफल होने की शक्ति देते है।"
"अगर समय पर बुरी आदतें न बदली जाए तो, बुरी आदतें आपका समय बदल देती है।"
"घर बड़ा हो या फिर छोटा, अगर घर में मिठास न हो तो इंसान तो क्या घर में चींटियां भी नही आती है।"
"समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो अगर जीनी है जिंदगी तो आगे देखों।"
"जीतने का मज़ा तब आता है जब सभी लोग आपके हारने का इंतजार कर रहे हो।"
"एक मिनट में कभी जिंदगी नही बदलती है लेकिन एक मिनट में सोच कर लिया गया फैसला आपकी पूरी जिंदगी बदल सकता है।"
"इज्जत भी मिलेगी दौलत भी मिलेगी, सेवा करो मां-बाप की स्वर्ग भी मिलेगी।"
"ताकत आवाज में नही अपने विचारो में रखो क्योंकि फसल बारिश से होती है बाढ से नही।"
"केवल मनुष्य ऐसा प्राणी है जो रोता हुआ जन्म लेता है असंतोष के साथ जीता है और निराशा के साथ मृत्यु को प्राप्त होता हैं !"
"सपने वो नहीं जो हम सोते वक्त देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते।"
"सफलता की चाबी, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प में है।"
"आत्मविश्वास ही सफलता की पहली सीढ़ी है।"
"जब तक आप खुद हार नहीं मानते, कोई भी आपको हरा नहीं सकता।"
"मुश्किलें सिर्फ परीक्षा होती हैं, सफलता के लिए तैयार हो जाओ।"
"हर गिरावट एक नई शुरुआत की ओर इशारा करती है, बस हमें उठकर आगे बढ़ना सीखना होगा।"
"हर सुबह एक नया अवसर है, बस खुद पर विश्वास रखो।"
"पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है!"
"सपने हमारे भीतर की शक्ति को उजागर करते हैं, उन्हें पूरा करने का साहस खुद में ही खोजना पड़ता है।"
"जो रास्ते से नहीं डरे, वही मंजिल तक पहुँचे।"


Post a Comment