परिश्रम ही सफलता की कुंजी है: परिश्रम सुविचार जो आपकी जिंदगी बदल दे
कड़ी मेहनत ही जीवन की कुंजी है, और यही कड़ी मेहनत हमें हमारे लक्ष्यों तक पहुँचाती है। रास्ता चाहे कितना भी कठिन क्यों न हो, अगर हम निरंतर प्रयास करते रहें, तो सफलता अवश्य मिलेगी। कड़ी मेहनत से सपने साकार होते हैं। और असंभव को संभव। इसलिए हमें कड़ी मेहनत से कभी नहीं घबराना चाहिए, क्योंकि कड़ी मेहनत ही हमारी असली ताकत है।
1.दुनिया के सारे शौक पाले नही जाते,
कांच के खिलौने हवा में उछाले नही जाते।
परिश्रम करने से जीत हो जाती है आसान,
क्योंकि हर काम तक़दीर के भरोसे टाले नही जाते।।
2.पसीने की स्याही से जो लिखते है,
अपने इरादों को…
उनके मुकद्दर के पन्ने कभी कोरे नहीं हुआ करते…।
3.अपने हौसलों के बल पर हम,
अपनी प्रतिभा दिखा देंगे।
भले कोई मंच ना दे हमको,
हम मंच अपना बना लेंगे।।
4.कई रातें जागनी पड़ती हैं सफलता पाने के लिए,
मेहनत का फल इतनी आसानी से नही मिलता।
5.कुछ नहीं मिलता दुनिया में मेहनत के बगैर,
मेरा अपना साया भी धूप में आने से मिला।।
6.मेहनत की आग जब सीने में होती है,
तो हर मुश्किल काम को आसान बनने में ज्यादा देर नहीं लगती है।
7.मेहनत का जूनून जिसके सर चढ़ जाए,
सारी मुश्किलें उसके सामने घुटने टेक देती है।
8.आज मेहनत कमाई से ज्यादा करो,
कल कमाई मेहनत से ज्यादा होगी।
9.सपने ऐसे ही पूरे नहीं हो जाते मेरे दोस्त,
दिन-रात मेहनत करनी पड़ती हैं उनको साकार करने के लिए।
10.कर्म भूमि पर फ़ल के लिए #श्रम सबको करना पड़ता हैं।
रब सिर्फ़ लकीरें देता हैं रंग हमको भरना पड़ता हैं।।
11.चुनौतियों से लड़ना पड़ता है,सफलता को पाने के लिए।
कठिन परिश्रम करना पड़ता है,जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए।।
12.ध्यान केन्द्रित कर कठिन परिश्रम
करना ही सफलता की असली चाबी हैं।।
13.संसार का सबसे कीमती आभूषण हमारा परिश्रम है।
और सबसे अच्छा साथी हमारा आत्मविश्वास है।।
14.धैर्य रखना वो कड़ी मेहनत है जो आप तब करते हैं।
जब आप अपने किये हुए कठिन परिश्रम से थक जाते हैं।।
15.आप चुपचाप मेहनत करते रहें,जब आपको सफलता मिलेगी,
तो उसका शोर खुद-ब-खुद सब को सुनाई दे जाएगा।।
16.एक सपना जादू से हकीकत नहीं बन सकता;
इसमें पसीना , दृढ संकल्प और कड़ी मेहनत लगती है।।
17.क्यों चार दिन मेहनत कर रुक जाते हो, अरे वक़्त लगता है बीज को फसल बनने में।
18.किस्मत सिर्फ मेहनत से बदलती है बैठ कर सोचते रहने से नहीं।।
19.संयम और परिश्रम मनुष्य के दो सर्वोत्तम चिकित्सक हैं।।
20.माना कि किस्मत मौका देती है लेकिन मेहनत अक्सर चौंका देती है।।
21.मेहनत करने पर मिलेगा फल,
आज नहीं तो मिलेगा कल ।
है हिम्मत तो निकल और चल,
तोड़ दो साहस से चुनौतियों के दल दल ।।
22.पसीने की स्याही से जो लिखते हैं इरादें को,
उसके मुक्कद्दर के सफ़ेद पन्ने कभी कोरे नही होते।
23.मेहनत ही सफलता की पहली सीढ़ी है…
अथार्त मेहनत ही सफलता है।
24.खुश रहना चाहते हैं तो लोगों की बातों पर काम और अपने विचारों पर ज़्यादा ध्यान दें।
25.झुठ भी कितना अजीब है खुद बोलो तो अच्छा लगता है और दुसरे बोले तो गुस्सा आता है।
26.जो आपकी बुराई करते हैं, उन्हे करने दो क्योंकि बुराई वहीं करते हैं जो बराबरी नहीं कर सकते।।
27.जो बदला जा सकें, उसे बदलिये जो बदला न जा सकें, उसे स्वीकारियें
।
28.और जो स्वीकारा न जा सकें, उससे दूर हो जाईए लेकिन खुद को खुश रखिये… वह भी एक बड़ी जिम्मेदारी है ।
जो बदला जा सकें, उसे बदलिये जो बदला न जा सकें, उसे स्वीकारियें
और जो स्वीकारा न जा सकें, उससे दूर हो जाईए लेकिन खुद को खुश रखिये… वह भी एक बड़ी जिम्मेदारी है ।
29.शिक्षा सबसे अच्छी मित्र है.एक शिक्षित व्यक्ति हर जगह सम्मान पता है. शिक्षा सौंदर्य और यौवन को परास्त कर देती है।
30.सफलता की ख़ुशी मानना अच्छा है पर उससे ज़रूरी है अपनी असफलता से सीख लेना।



Post a Comment